वंदे मातरम्…
सांदीपनि विद्यालय, शिवनगर में आप सभी का हार्दिक एवं आत्मीय स्वागत है।🙏
इस विद्यालय का प्रारंभ सत्र 2013–14 में एक हाई स्कूल के रूप में हुआ, जो सत्र 2023–24 तक निरंतर संचालित रहा। तत्पश्चात शासन की एक उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत इस सांदीपनि विद्यालय की स्थापना एक नए स्वरूप में हुई।
विद्यालय अपने शैशव काल से आगे बढ़ते हुए एक वटवृक्ष बनने की दिशा में अग्रसर है। यहाँ के छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं, जब वे इस विद्यालय से जुड़ते हैं या यहाँ प्रवेश लेते हैं।
हमारी पूरी टीम आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सनातन मूल्यों की शिक्षा का दीप प्रज्वलित कर, राष्ट्र निर्माण हेतु योग्य और संस्कारित नागरिक तैयार करने के लिए सतत प्रयासरत है। शासन एवं समाज के सांस्कृतिक सहयोग से हम इस दिशा में निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
हमारा लक्ष्य ऐसे नागरिक तैयार करना है, जो विभिन्न कौशलों से युक्त हों और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को अपने जीवन का आधार बनाएं।
यह कार्य कठिन अवश्य है, किन्तु हमारा संकल्प अटल है, और हम निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।
“यह केवल मेरा नहीं, हमारा है”
इस भाव को आत्मसात करते हुए हम शिक्षा के माध्यम से विश्व बंधुत्व एवं मानवता की स्थापना के लिए कार्य कर रहे हैं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि हम अपनी पूरी टीम के साथ इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।
आभार सहित…
जय हिंद! जय भारत!!!
प्राचार्य
श्री तरुणेंद्र सिंह बघेल
M.SC(PHYSICS), M.B.A. ,M.ED. ,L.L.B.